प्रदीप पाण्डेय
गोण्डा। भारत रत्न राष्ट्र ऋषि नानाजी देशमुख द्वारा स्थापित दीनदयाल शोध संस्थान जयप्रभा ग्राम के सभी केंद्रों में भारत रत्न नानाजी देशमुख व लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर दीनदयाल शोध संस्थान जय प्रभा ग्राम के सचिव रामकृष्ण तिवारी ने भारत रत्न नानाजी देशमुख एवं लोकनायक जयप्रकाश नारायण के चित्र पर पुष्पांजलि कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उपस्थित केंद्रीय कृषि/किसान कल्याण मंत्रालय राज्य मंत्री भारत सरकार सुश्री शोभा करंदलाजे ने भी भारत रत्न श्रद्धेय नानाजी देशमुख के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री पलटू राम, उतरौला के विधायक राम प्रताप वर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा, बलरामपुर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, सौम्य अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। साथ ही थारू विकास केंद्र इमलिया कोडर में भारत रत्न राष्ट्रीय श्री नानाजी देशमुख एवं लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर अन्य पिछड़ा वर्ग के उपाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान एवं चंद्रराम चौधरी रामकृपाल शुक्ला आदि स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : अंत्योदय कार्डधारकों को बांटा गया गोल्डन कार्ड
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
