Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : जन्म दिन पर याद किए गए दीन दयाल उपाध्याय

Gonda News : जन्म दिन पर याद किए गए दीन दयाल उपाध्याय

प्रेम नारायण मिश्र

धानेपुर, गोण्डा। एकात्म मानववाद के प्रवर्तक पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय जी के जयंती पर मेहनौन विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 236 पर मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मण्डल अध्यक्ष किसान मोर्चा मुजेहना ब्रह्मदेव दुबे के नेतृत्व में एवं बूथ संख्या 223 बूथ अध्यक्ष कमलचंद्र चौधरी जी के यहाँ सोनबरसा में भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष जटाशंकर के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। उक्त अवसर पर बहलोलपुर मण्डल अध्यक्ष रवि प्रकाश तिवारी,मुजेहना मण्डल अध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व मुजेहना मण्डल अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश शुक्ला, पूर्व मण्डल अध्यक्ष व्यास नारायण पाण्डे,अंगद वर्मा, पूरेसबसुख बूथ अध्यक्ष यज्ञ नारायण मिश्रा,राजेश जायसवाल, राजेश गुप्ता,पूरन सोनी, पवन वर्मा, ग्राम प्रधान बछईपुर विनोद सिंह एवं अन्य नेता-कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular