संवाददाता
गोण्डा। सखी बाबा आसुदाराम आश्रम में सिंध के अमर शहीद हेमू कालानी का जन्मदिन मनाया गया। सिंधी समाज के किशन राजपाल ने बताया हेमू कालानी के जन्मदिन के मौके पर भारतीय सिंधु सभा द्वारा एक सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हेमू कालानी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन करके की गई। उसके पश्चात कार्यक्रम के संयोजक अनिल जिज्ञासु (विश्व बंधु) ने शहीद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कैसे उन्होंने हंसते हंसते फांसी के फंदे को स्वीकार कर लिया। उसके पश्चात फैजाबाद से मुख्य अतिथि के रूप में आए हुए पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अमृत राजपाल ने हेमू कालानी द्वारा दी गई कुर्बानी के बारे मे बताते हुए लेह लद्दाख की यात्रा के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में पूज्य झूलेलाल धर्मार्थ समिति के अध्यक्ष मथुरादास लधानी ने सब का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिंधी समाज के मुखिया जयरामदास लधवानी, मेला कमेटी के अध्यक्ष कैलाश लधवानी, कैलाश रायतानी, जगदीश रायतानी, ओम प्रकाश लधानी, मनोहर बलेचा, रवि अमलानी, नंदलाल, निश्चल तलरेजा, नरेश वरियानी आदि लोग उपस्थित रहे।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
