बीके बहनों ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म पर उत्सव का किया आयोजन
संवाददाता
परसपुर, गोण्डा। नगर पंचायत में संचालित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में छठ उत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। मुख्य अतिथि बीके सुधांशु, बीके सुनीता एवं चेयरमैन प्रतिनिधि बासुदेव सिंह, सभासद जगदीश सोनी ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम शुभारंभ किया। जन्मोत्सव में बाल कलाकारों ने श्रीकृष्ण की जीवंत मनमोहक झांकी को प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। बाल कलाकारों ने श्रीकृष्ण के माखन चोरी और उनकी लीलाओं का नाट्य रूपांतर प्रस्तुत कर आधायात्म् की अविरल धारा बहा दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीके सुधांशु ने परमात्मा प्राप्ति के सहज विधि को बताते हुए सदा डर, भय, दर्द, चिंता, अभाव, तनाव, टकराव, मनमुटाव से मुक्त रहकर खुशनुमा जीवन जीने पर प्रकाश डाला। उन्होंने सहज राजयोग के अभ्यास से सुख शांति समृद्धि युक्त सम्पन्न एंव चैन की बंशी बजती रहे, इसकी मार्गदर्शन लेने हेतु ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में जाने के लिए आवाहन किया। कार्यक्रम में उपस्थित भाई एंव बहनों को बीके सुनीता ने राजयोग केन्द्र पर पहुंचकर साप्ताहिक प्रशिक्षण लेने की सबको सलाह दी। शाखा संचालिका बीके अनामिका ने आये हुए अतिथियों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया। इस मौके पर केपी सिंह, ज्ञानेश्वर सिंह, अरविंद शुक्ला, प्रधान प्रतिनिधि चरहुंआ संतोष कुमार शुक्ला, राघवेन्द्र सिंह, शिवम् तिवारी, अभिषेक श्रीवास्तव, महावीर सोनी, प्रमोद मिश्रा, सजंय सिंह, शिवकुमार पाठक, अंशु सोनी, दुर्गा प्रसाद सोनी, दया शंकर कौशल, कवि राम लखन यज्ञसैनी, शनि कौशल, सोनू सोनी, मनीष शुक्ला, विजय कौशल, मनमोहन कौशल आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : पत्नी ने बताया नोएडा के DM की सफलता का सीक्रेट
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
