Sunday, March 22, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: जनपदवासियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी, हजारों किसान होंगे खुशहाल

Gonda News: जनपदवासियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी, हजारों किसान होंगे खुशहाल

अगले वर्ष तक बन जाएगा देश का सबसे बड़ा डिस्टलरी प्लाण्ट

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जनपद वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बलरामपुर चीनी मिल की मैजापुर इकाई जल्द ही 455.84 करोड़ रुपये की लागत से देश का सबसे बड़ा डिस्टलरी प्लांट लगाने जा रही है। इसकी क्षमता 350 केएल (किलोलीटर) होगी। इस प्लांट में गन्ने के जूस, चीनी के घोल, जौ, मक्का से एथेनॉल बनाया जाएगा। जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि इससे छोटा 250 केएल की क्षमता वाला डिस्टलरी प्लांट लखीमपुर खीरी जिले के अजवापुर चीनी मिल में है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मिलने के बाद कार्य शुरू करा दिया गया है, जिसके मई 2022 तक बनकर तैयार हो जाने की संभावना है। मिली जानकारी के अनुसार, डिस्टलरी प्लांट की स्थापना के लिए चीनी मिल प्रबंधन ने 26 हेक्टेयर भूमि चयनित की है। इसमें प्लांट के अलावा कर्मचारियों के लिए आवास के साथ ही अन्य भवन भी बनाए जाएंगे। मैजापुर चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक संदीप अग्रवाल का कहना है कि यह प्लांट किसानों की खुशहाली का नया रास्ता खोलेगा। तकनीकी शिक्षा प्राप्त बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलने के साथ ही एथेनॉल के उत्पादन से पेट्रोलियम पदार्थ के मूल्य में भी गिरावट आएगी। उन्होंने बताया कि डिस्टलरी प्लांट की स्थापना से किसानों को समय से गन्ना मूल्य का भुगतान मिल सकेगा। उत्पादन सीमित होने पर चीनी का मूल्य कम नहीं होगा। पेट्रोलियम पदार्थ की कीमत कम करने में मदद मिलेगी। तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवाओं को रोजगार मिल सकेगा। जिले में एथेनॉल उत्पादन में वृद्धि होगी। गोदाम में अनाज खराब नहीं होगा, किसानों को उचित मूल्य मिलेगा। गन्ने की खेती के प्रति किसानों का रुझान बढ़ेगा। साथ ही व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सकेगा। जिला गन्ना अधिकारी ओपी सिंह ने बताया कि बलरामपुर चीनी मिल्स ग्रुप गोण्डा के मैजापुर में 350 केएल क्षमता का डिस्टलरी प्लांट लगवा रहा है। यह देश का सबसे बड़ा डिस्टलरी प्लांट होगा। परिसर में 15 मेगावाट क्षमता का बिजली उत्पादन केंद्र भी बनेगा। इस प्लांट में गन्ने के जूस व अनाज से एथेनॉल बनाया जाएगा। इससे करीब 60 हजार किसानों को फायदा होगा। रोजगार के भी नए अवसर मिलेंगे।

यह भी पढ़ें :  सरकार ने जारी किया आदेश, जानें कब से खुलेंगे प्राथमिक विद्यालय

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular