Sunday, February 8, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : छेड़छाड़ का विरोध किया तो मार दी गोली

Gonda News : छेड़छाड़ का विरोध किया तो मार दी गोली

आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज, दो अभियुक्त गिरफ्तार

संवाददाता

गोण्डा। जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र एक अन्तर्गत ढ़ोढेपुर शिवाला गांव में छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने घर पर चढ़कर पिता को गोली मारकर जख्मी कर दिया। मौके पर पहुंचे परिवार के तीन लोगों की पिटाई भी कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की देर शाम करीब आधा दर्जन लोगों ने अचानक पहुंचकर फायरिंग शुरू कर दी। परिणाम स्वरूप गोली लड़की के पिता को लग गई। बताया जाता है कि लड़की को को छर्रा लगा है। लड़की के पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों के अनुसार, गांव का एक युवक उसकी बहन को फोन करके परेशान कर रहा था। उसने इसकी शिकायत अपने पिता से की थी। पिता द्वारा विरोध किए जाने पर हमला किया गया। पुलिस ने बताया कि प्रकरण में तीन लोगों को चोटें आई हैं। पिता की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular