जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सूरज पटेल के निर्देशन में नायब तहसीलदार द्वारा पुलिस बल एवं बॉट माप निरीक्षक के साथं सालपुर बाजार में स्थित राघवेन्द्र सहाय सिंह पुत्र स्व. रामपाल सिंह के मकान/दुकान का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 25 भरे घरेलू गैस सिलेण्डर एवं 11 खाली घरेलू गैस सिलेण्डर बरामद किए गये। उक्त के अतिरिक्त पुलिस चौकी सालपुर में खड़ी पिकप वाहन संख्या यूपी43एटी/ 2994 पर 07 भरे घरेलू गैस सिलेण्डर एवं 08 खाली घरेलू सिलेण्डर बरामद किया गया। निरीक्षण के दौरान बरामद सिलेण्डरों का वजन मौके पर उपस्थित बॉट माप निरीक्षक से कराया गया। उक्त घरेलू गैस सिलेण्डरों के अवैध भण्डारण के सम्बन्ध में राघवेन्द्र सहाय पुत्र स्व. रामपाल सिंह द्वारा कोई ठोस साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया जा सका। बरामद सभी गैस सिलेण्डरों को ज्योति गैस एजेंसी धानेपुर की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। साथ ही साथ संबंधित पिकप गाड़ी को पुलिस चौकी सालपुर की अभिरक्षा में दे दिया गया है।
यह भी पढ़ें : प्रशिक्षु IAS अधिकारियों ने ली ‘कर प्रणाली’ की जानकारी
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
