Saturday, April 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : छात्र हित में 26 से शुरू होगा बेमियादी आमरण...

Gonda News : छात्र हित में 26 से शुरू होगा बेमियादी आमरण अनशन

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिले के श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कालेज में छात्रों का आंतरिक मूल्यांकन का अंक अपलोड किए जाने की मांग को लेकर इंकलाब फाउंडेशन की तरफ से एलबीएस डिग्री कॉलेज के बीएससी परिसर में मंगलवार को पूर्वान्ह नौ बजे से आमरण अनशन शुरू किया जाएगा, जो मांग पूरी होने तक जारी रहेगा। यह जानकारी देते हुए संगठन के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने कहा कि श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कालेज में स्नातक प्रथम वर्ष के छात्रों के आंतरिक मूल्यांकन का अंक वेबसाइट पर अपलोड नही किया गया है। अब वेबसाइट भी बंद हो चुकी है। ऐसे में छात्र छात्राओं का परीक्षा परिणाम फंस सकता है। इसमें पूरी गलती प्राचार्य की है। इसको लेकर हमने पिछले दिनों प्रदर्शन करते हुए मांग पत्र सौंपा था किन्तु इस दिशा में अब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है। इसको लेकर 26 अप्रैल को पूर्वान्ह से बेमियादी आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।

यह भी पढें : अपात्र राशन कार्ड धारकों में खौफ, समर्पित होने लगे कार्ड

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular