Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : छात्र छात्राओं को निःशुल्क यूनिफॉर्म का वितरण

Gonda News : छात्र छात्राओं को निःशुल्क यूनिफॉर्म का वितरण

संवाददाता

धानेपुर, गोण्डा। शिक्षा क्षेत्र मुजेहना अंतर्गत ग्राम पंचायत भवानीपुर में स्थित प्राथमिक विद्यालय भवनियापुर में मंगलवार को विद्यालय में पंजीकृत एक सौ छात्र छात्राओं को निशुल्क यूनिफार्म का वितरण किया गया। यह जानकारी देते हुए विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार ने बताया कि आज विद्यालय में अध्ययनरत 100 छात्र छात्राओं को निःशुल्क यूनिफॉर्म का वितरण विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष राधिका प्रसाद वर्मा, सहायक अध्यापक राजेश शर्मा, शिक्षा मित्र अजीत कुमार ओझा व पुष्पा यादव, ग्राम रोजगार सेवक अवध बिहारी पांडेय की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं के अभिभावक गण भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular