Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: छात्र अविरल बना एक घंटे के लिए देवीपाटन रेंज का...

Gonda News: छात्र अविरल बना एक घंटे के लिए देवीपाटन रेंज का IG

महिला की शिकायत सुन एएसपी को त्वरित निस्तारण का दिया निर्देश

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। यूनिसेफ इण्डिया के सहयोग से आयोजित पुलिस चिल्ड्रेन इण्टरफेस कार्यक्रम के तहत सोमवार को यूनिसेफ इण्डिया, महिला शक्ति सेवा समिति व चाइल्ड हेल्प लाइन के सहयोग से देवीपाटन परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में गांधी विद्यालय के पांच छात्र-छात्राओं को कुछ घंटों के लिए आईजी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। कालेज के छात्र अविरल कुमार ने बाकायदा आइजी की कुर्सी पर बैठकर आने वाले फरियादियों की शिकायतें सुनीं तथा उनके निस्तारण के लिए सम्बंधित को निर्देशित किया।
आईजी ने बताया कि गांधी विद्यालय के छात्र अविरल कुमार को एक घण्टे के लिये आईजी का पदभार सौंपा गया। उसने शिविर कार्यालय में अपनी शिकायतें लेकर आने वाले शिकायत कर्ताओं की समस्याओं को सुना गया एवं उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया। जनपद के एक प्रकरण में मौके पर उपस्थित अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज को प्रकरण के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम के तहत छात्र कृष्ण कुमार, वैभव, विशाल व छात्रा खुशबू व प्रतिभा को भी बारी-बारी से आईजी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। सर्वप्रथम कार्यालय पहुंचने पर आईजी डा. राकेश सिंह ने बच्चों से परिचय प्राप्त कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने सभी बच्चों से संवाद कर उनकी शैक्षिक योग्यता व उनके घर-परिवार आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें मेहनत व लगन के साथ पढाई करने के लिए प्रेरित किया। आइजी ने कहा कि खेलकूद में रुचि रखने वाले बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद को भी अपने जीवन का अहम हिस्सा बनाएं। आईजी ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस व बच्चों के बीच के बीच भय को खत्म करके उन्हें पुलिस के कार्यों के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए जागरुक व निडर बनाना तथा पुलिस-जनता के बीच सामाजिकता का विस्तार करना है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, यूनिसेफ इण्डिया के मण्डलीय रिसोर्स पर्सन अनिल यादव, बाल किशोर इकाई व चाइल्ड हेल्प लाइन के आशीष मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना पूनम यादव आदि मौजूद रहीं।

Gonda News: छात्र अविरल बना एक घंटे के लिए देवीपाटन रेंज का IG

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular