संवाददाता
गोंडा। सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पीजी कालेज में एनएसएस के तहत यातायात सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के तहत राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाने हेतु महाविद्यालय परिसर में एनएसएस की कार्यक्रमाधिकारी डा. नीतू सिंह एवं डा. मौसमी सिंह ने यातायात सुरक्षा से सम्बन्धित शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय की प्राचार्या डा. आरती श्रीवास्तव द्वारा किया गया। छात्राएं आंचल तिवारी, अरसला फातिमा, दीक्षा गुप्ता, मानसी यादव, रजनी देवी, सिमर बानो, सुधा, शगुन श्रीवास्तव आदि ने सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु शपथ ग्रहण किया तथा यातायात सुरक्षा को जनमानस तक प्रसारित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्रवक्ता श्रीमती रंजना बन्धु, डा. नीलम छाबड़ा, डा. हरप्रीत कौर, डा. रश्मि द्विवेदी, वन्दना मिश्रा, रोली, वर्तिका आदि उपस्थित रहीं।
यह भी पढें : स्कूल में गोली बारी से 19 बच्चों समेत 21 की मौत
महत्वपूर्ण सूचना
जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।
https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com
