Saturday, March 21, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: छात्रवृत्ति सत्यापन की अन्तिम तिथि 18 अगस्त

Gonda News: छात्रवृत्ति सत्यापन की अन्तिम तिथि 18 अगस्त

संवाददाता

गोण्डा। जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी ने बताया है कि शैक्षिक सत्र 2021-22 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत कक्षा 11-12 एवं अन्य दशमोत्तर कक्षाओं से सम्बन्धित पाठ्यक्रमों का मास्टर डाटाबेस तैयार करने सत्यापन, लॉक करने हेतु संशोधित समय-सारिणी निर्गत करते हुए संशोधित अन्तिम तिथि 18 अगस्त तक निर्धारित कर दी गयी है जो पूर्व में 10 अगस्त 2021 थी। उन्होंने बताया है कि जनपद में स्थित मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं को सूचित किया जाता है कि उपरोक्त निर्धारित अन्तिम तिथि 18 अगस्त 2021 तक छात्रवृत्ति मास्टर डाटा विषयक कार्यवाही पूर्ण करते हुए सम्बन्धित प्रपत्र की हार्डकापी एवं सीट, फीस के सम्बन्ध में शासकीय पत्र की प्रति सहित कक्षा 11-12 तक के शिक्षण संस्थान कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक गोण्डा में जमा करने तथा उच्च शिक्षण संस्थान, महाविद्यालय, आईटीआई कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी गोण्डा में निर्धारित तिथि जमा करना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें :  सामने आई पुलिस कर्मियों की संवेदनहीनता, हुए लाइन हाजिर

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular