संवाददाता
गोण्डा। जिले में इंकलाब फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह के नेतृत्व में छात्रवृत्ति न मिलने पर छात्रों ने गुरुवार को समाज कल्याण मंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता को सांपा। इस मौके पर मौजूद लक्ष्मी गुप्ता ने कहा कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए वित्तीय वर्ष 2021-22 में जनपद के हजारों छात्र छात्राओं ने आवेदन किया था, किन्तु वित्तीय वर्ष बीत जाने के बाद भी अभी तक उनको छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिला है। आनलाइन स्थिति देखने पर हजारों छात्रों के विवरण में बजट का अभाव बताया जा रहा है। सुमन चौधरी ने कहा कि गरीब व मध्यम वर्गीय छात्र-छात्राओं की पूरी पढ़ाई छात्रवृत्ति पर ही निर्भर रहती है, जिसके कारण वे अगली कक्षा में प्रवेश लेते हैं और उनकी शिक्षा निरन्तर चलती है। किन्तु छात्रवृत्ति का लाभ न मिलने के कारण उनकी शिक्षा पर काफी प्रभाव पडेगा एवं ऐसे अनेक छात्र-छात्राओं की पढ़ाई भी फीस न दे पाने के कारण बीच में ही समाप्त हो जाएगी। छात्रवृत्ति न मिल पाने के कारण छात्र मानसिक रूप से तनाव में हैं, जिससे उनकी शिक्षा पर भी असर पड़ रहा है। अमर सिंह पांडेय व भानु कोहली ने कहा कि पूरे प्रदेश में छात्रवृत्ति समस्या को लेकर छात्रों मे नाराजगी है। छात्रों द्वारा विभिन्न माध्यमों से सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाई जा रही है। जनपद में छात्र-छात्राओं द्वारा इस समस्या को लेकर बड़ा आंदोलन करने की रणनीति बनाई जा रही है। दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए अतिरिक्त बजट जारी कर सभी गरीब अनुसूचित, अल्पसंख्यक, पिछड़े व सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जाये जिससे छात्रों की शिक्षा निरन्तर चलती रहे। ज्ञापन देने वालों में अविनाश सिंह, अमर सिंह पांडेय, शिवम मंझवार, सुमन, लक्ष्मी, पूजा, पुष्पा राज, आराधना सहित कई लोग रहे।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
