27 अप्रैल के बाद कुछ करने की स्थिति में नहीं होंगे प्रधानाचार्य
जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में अनुसूचित जाति दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत कक्षा 11-12 एवं अन्य दशमोत्तर कक्षाओं से सम्बन्धित छात्रों के लम्बित आवेदनों के अग्रसारण एवं भारत सरकार को डाटा शेयर करने हेतु समय सारिणी निर्गत किया गया है। उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल से 27 अप्रैल 2022 तक शिक्षण संस्था स्तर पर गत वर्ष में छात्र/छात्रा के अग्रसारण हेतु लम्बित आनलाइन आवेदन को प्राप्त करने के उपरान्त सत्यापित या निरस्त या अग्रसारित करना, 10 मई 2022 तक जिला विद्यालय निरीक्षक (कक्षा 11-12 हेतु) एवं सम्बन्धित विश्वविद्यालय एवं एफिलियेटिंग एजेंसी द्वारा संस्था की मान्यता पाठ्यक्रम का वर्ष एवं अध्ययनरत वर्गवार वास्तविक छात्र संख्या की प्रामाणिकता को डिजिटल हस्ताक्षर से आनलाइन सत्यापित करना, अपात्र छात्रों, पाठ्यक्रमों, संस्थाओं को ब्लॉक करना।
यह भी पढें : महाभारत एक पूर्ण न्याय शास्त्र है, जानें कैसे?
28 अप्रैल से 05 मई 2022 तक साफ्टवेयर से सत्यापनोपरान्त डाटा वापस प्राप्त किया जाना एवं एनआईसी की राज्य इकाई में निर्धारित विभिन्न बिन्दुओं पर परीक्षण किया जाना है। 06 मई से 16 मई 2022 तक जनपदीय छात्रवृत्ति स्वीकृति समिति द्वारा डाटा के सम्बन्ध में निर्णय लिया जाना, स्वीकृत करना एवं जनपद स्तरीय विभागीय अधिकारी के डिजिटल सिग्नेचर से डाटा लाक किया जाना है। 19 मार्च 2022 तक जनपद स्तरीय विभागीय अधिकारी के डिजिटल सिग्नेचर से लॉक डाटा के आधार पर नवीनीकरण के सही छात्र छात्राओं का एनआईसी की राज्य इकाई से मांग सूचित करना है। उन्होने उक्त शासनादेश के क्रम में जनपद गोंडा के समस्त दशमोत्तर संस्थाओं को सूचित किया है कि शासनादेश में दी गयी व्यवस्था के अनुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। जिससे कोई भी पात्र छात्र-छात्रवृत्ति से वंचित न हो।
यह भी पढें : 09 विद्युत उपभोक्ताओं के विरुद्ध FIR, डेढ़ करोड वसूला गया
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
