Friday, April 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : छह दिन पूर्व हुए हत्या का खुलासा, दोस्त गिरफ्तार

Gonda News : छह दिन पूर्व हुए हत्या का खुलासा, दोस्त गिरफ्तार

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। जिले के परसपुर थाने की पुलिस ने छह दिन पूर्व हुए सोनू हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्यारोपी स्वामी नाथ चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, पैसे के लेन-देन को लेकर सोनू की हत्या गला दबाकर की गई थी। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि परसपुर के गिर्द स्थित चारागाह में विगत 11 मई को सोनू (22) नामक एक युवक का शव प्राप्त हुआ था। मृतक के पिता पंडित चौहान पुत्र पियारे चौहान निवासी ग्राम छोटी रामबारी मौजा मधईपुर कुर्मी ने अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध हत्या का अभियोग पंजीकृत कराया था। घटना के सफल अनावरण हेतु तीन टीमें काम कर रही थीं। था। विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य संकलन के आधार पर स्वामी नाथ चौहान पुत्र रामसागर चौहान निवासी ग्राम निगाही पुरवा मौजा लिलोई कला थाना उमरी बेगमगंज का नाम प्रकाश में आया था। सोमवार को थाना परसपुर पुलिस तथा एसओजी की टीम ने उसे रगड़गंज मार्ग पर चरहुआं स्थित एक पेट्रोल पम्प के पास से गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया छानबीन के दौरान सर्विलांस लोकेशन और शराब ठेके से मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों दोस्त थे। एक साथ में मजदूरी करते थे। काम से छुट्टी पाने के बाद दोनों साथ में खाते-पीते थे। हत्या से पहले नशे में पैसों के लेनदेन को लेकर दोनो में लड़ाई हुई थी। उसके बाद पिटाई के बाद गला दबा दिया गया। गिरफ्तार कर्ता टीम में प्रभारी निरीक्षक के अलावा मुख्य आरक्षी अरुण यादव, अमित पाठक व आदित्य पाल भी शामिल थे।

यह भी पढें : (संशोधित)3 हफ्ते रद्द रहेंगी दर्जनों ट्रेनें, इनका बदला मार्ग

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular