Thursday, February 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: चौरी चौरा जनक्रांति शताब्दी समारोह के तहत निबंध प्रतियोगिता आयोजित

Gonda News: चौरी चौरा जनक्रांति शताब्दी समारोह के तहत निबंध प्रतियोगिता आयोजित

बलरामपुर की छात्रा रही टापर, जीआइसी गोण्डा के बच्चे दूसरे व तीसरे स्थान पर

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। प्रदेश की योगी सरकार द्वारा देश के महान सपूतों को सच्ची श्रद्धांजलि के रूप में वर्ष भर तक चलाए जा रहे चौरी-चौरा जनक्रांति शताब्दी कार्यक्रम के अंतर्गत मण्डल स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को मंडल मुख्यालय पर फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय इंटर कालेज में आयोजित किया गया। मंडल स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में जनपद बलरामपुर व गोण्डा की कुल दो टीमों ने ही प्रतिभाग किया। हालांकि प्रतियोगिता में मण्डल के सभी चार जिलों के जनपद स्तर के विजयी प्रतिभागियों को प्रतिभाग करना था। सोमवार को आयोजित हुए इस निबंध प्रतियोगिता में बलरामपुर मॉडर्न इंटर कालेज बलरामपुर की कक्षा 12 की छात्रा खुशी कन्नौजिया ने प्रथम स्थान, फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय इन्टर कालेज के शिवम तिवारी ने द्वितीय स्थान व यहीं के ही रघुवंश पांडेय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मंडल स्तर के इन विजयी प्रतिभागियों को आगामी तीन फरवरी को प्रदेश स्तरीय निबंध प्रतियोगिता के लिए जनपद गोरखपुर में प्रतिभाग करना होगा। प्रतियोगिता के सफल सम्पादन में राजकीय इंटर कालेज के शिक्षक अभिजीत कुमार सिंह व गंगेश कुमार शुक्ल मुख्य निर्णायक रहे। शिक्षक धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव व उमेश चंद्र तिवारी प्रतियोगिता में पर्यवेक्षक रहे। फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय इन्टर कालेज के शिक्षक राज्यवर्धन श्रीवास्तव, ऋषि कुमार शुक्ल व अशोक कुमार पांडेय के संयोजन में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर शिक्षक अशोक कुमार पांडेय ने चौरी-चौरा कांड पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए देश की आजादी के लिए वीर सपूतों को श्रद्धांजली अर्पित की। वही कार्यक्रम के मुख्य संचालक राजवर्धन श्रीवास्तव ने यूपी सरकार द्वारा शहीदों के लिए समर्पित चौरी चौरा जनक्रांति शताब्दी कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए अपना संबोधन दिया। इस दौरान कई प्रतिभागी व शिक्षक उपस्थित रहे।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular