प्रदीप शुक्ला
धानेपुर, गोण्डा। स्थानीय विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत जमुनही में वर्ष 2016 में बना अंत्येष्ठि स्थल मात्र पांच सालों में ही जर्जर होकर गिरने की कगार पर पहुंच गया है। दीवाल और छत में दरारें पड़ गयीं हैं। पिलर लटक चुका है, जो किसी बड़ी दुर्घटना को दावत दे रहा है। शव जलाने के लिए बनाया टीन सेड बाथरूम, बरामदा, दो कमरा, हैण्डपंप, वाल बाउंड्री, सहित इंटरलॉकिंग कराया गया था, लेकिन निर्माण में गुणवत्ता की कमी के चलते अंत्येष्ठि स्थल पूरा मलबे में तब्दील होने की स्थिति में पहुंच चुका है। अंत्येष्ठि स्थल की यह हालत देखकर वर्ष 2021 की वह घटना याद आ जाती है, जब गाज़ियाबाद के मुरादनगर में अंत्येष्ठि स्थल की छत गिरने से सोलह लोगां की मौत हो गई थी। मौजूदा सरकार को उस समय दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता, मृतकों के परिजनों को मुआवजे के रूप 32 लाख रुपये खर्च करना पड़ा था। ऐसी घटनाओं को अनदेखा कर जिम्मेदार अफसरों की लापरवाही साफ़ तौर पर देखी जा सकती है। वहीं पूर्व प्रधान रीता पांडेय के प्रतिनिधि भीष्म पितामह उर्फ़ पप्पू पांडेय ने बताया कि जिस समय निर्माण कार्य हो रहा था, उस समय पूरा कार्य मानक विहीन हो रहा था। इसकी शिकायत तहसील दिवस में अरुणेश पांडेय ने किया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वहीं के रहने वाले अनिल पांडेय, चंद्रकेश तिवारी आदि ग्रामीणों का कहना है कि छत का पिलर लगाते समय टूटकर लटक गया था। उसी की मरम्मत करते हुए छत लगा दी गयी थी। आज हालत यह है कि ग्रामवासी छत ढह जाने की डर से अंत्येष्ठि स्थल पर शव दाह करना तो दूर, आसपास जाने से भी डरते हैं। इस विषय में विकास खण्ड अधिकारी मनोज कुमार से बात की गयी, तो उन्होंने बताया कि अभी हाल ही में बीडीओ के पद पर मेरी ज्वाइनिंग हुयी है। प्रकरण मेरे संज्ञान में आया है। जांच कराई जायेगी।
यह भी पढ़ें : बैंक के सामने से बाइक चोरी, पुलिस में हुई शिकायत
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
