Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: चौकी इंचार्ज को सह कर्मियों ने दी विदाई

Gonda News: चौकी इंचार्ज को सह कर्मियों ने दी विदाई

संवाददाता

बेलसर, गोण्डा। थाना तरबगंज के रगड़गंज चौकी पर तैनात चौकी प्रभारी जय हरि मिश्र का गैर जनपद स्थानांतरण होने पर चौकी पर विदाई समारोह का आयोजन कर भावभीनी विदाई दी गई। रगड़गंज चौकी पर चौकी प्रभारी जय हरि मिश्र का कार्यकाल एक वर्ष रहा। इसके पूर्व जनपद के विभिन्न थानों पर आपकी तैनाती रही है। रगड़गंज चौकी पर आने के बाद चौकी प्रभारी ने सड़क पर लगने वाले जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए काफी प्रयास किया था, जिससे लोगो को आवागमन में जाम में फसने से राहत मिल गई थी। मनचलों पर भी नकेल कसने से बालिकाओं की सुरक्षा बेहतर हो गई थी। चौकी प्रभारी को पड़ोसी जनपद बहराइच के लिए स्थानांतरित किया गया है। शुक्रवार को चौकी पर कार्यक्रम का आयोजन करके पुलिस कर्मियों ने स्थानांतरित चौकी प्रभारी जय हरि मिश्र को भावभीनी विदाई दिया।

यह भी पढ़ें : त्रिभुवन सिंह ने सम्हाला PAC सेनानायक का पदभार

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular