संवाददाता
धानेपुर, गोण्डा। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बेलहरी में चोर बीती रात को एक घर से लाखो का सामान जेवरात व नगदी उड़ा ले गए। सुबह घर वालों घटना की जानकारी होते ही सभी के हाथ पाँव फूल गए। घर में टूटे बक्से मिले, जिसमें सामान गायब थे। तीन छोटी अटैचियां और एक बक्सा नहर किनारे गन्ने के खेत के पास से बरामद हुए जिनमें से कीमती सामान की चोरी कर खाली बक्सा तो छोड़ गए और अटैचियां उठा ले गए। बेलहरी गाँव के निवासी विंदेश्वरी प्रसाद पुत्र स्वर्गीय शंकर दयाल पिछले कुछ दिनों से अपना पुराना खपरैल मकान तुड़वा कर नया पक्का घर निर्माण करवा रहे थे। इसलिए घर के भीतरी व बाहरी हिस्सों में दरवाजे नही लगे हैं। चोरी होने की सूचना 112 को दिए जाने के बाद विंदेश्वरी प्रसाद ने थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय को घटना की तहरीर दी है। उन्होंने तहरीर तीन अटैची एक बक्सा जिसमे कीमती कपड़े, पावजेब, चार जोड़ी पायल, मंगल सूत्र, बिंदिया, बिछुआ, झुमका, एक जोड़ी नई पायल सहित बीस हजार नगदी चोरी किये जाने का उल्लेख किया है। थानाध्यक्ष ने बताया है की घटना की तहरीर मिली है पुलिस भेज कर मौके छानबीन की जा रही है।

