प्रदीप पाण्डेय
गोण्डा। दो दिन पूर्व बैंक के पास से चोरी हुई बाइक को बरामद कर पुलिस ने उसके स्वामी को सौंप दिया है। बाइक स्वामी ने इसके लिए पुलिस का आभार जताया है। जानकारी के अनुसार, इटियाथोक थाना से बिल्कुल सटे इंडियन बैंक में जरूरी कार्य से आये अयाह बीडीसी के पुत्र की बाइक बीते शुक्रवार को चोरी हो गई थी। पीड़ित ने स्थानीय थाने में लिखित तहरीर देकर उचित कार्रवाई की मांग उठाई थी। बाइक के मालिक मोहित कुमार मिश्रा पुत्र शिवशंकर मिश्रा निवासी ग्राम वेदपुर अयाह ने बताया कि उसकी चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्रो मोटर साइकिल पुलिस के सहयोग से वापस मिल गई है। वही महराजगंज चौकी प्रभारी हरिद्वार तिवारी ने बताया कि क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे के पास एक लावारिस बाइक देखे जाने की सूचना पुलिस को मिली और उसकी जांच पड़ताल हुई तो वह हाल में ही चोरी हुई मोहित कुमार मिश्रा की बाइक पाई गई। उन्होंने बताया कि कागजी कार्रवाई पूर्ण करते हुए उक्त बाइक पीड़ित के हवाले कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें : सजायाफ्ता कैदी को भी मिलते हैं कई संवैधानिक अधिकार
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
