Wednesday, April 1, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : चोरी के आरोपियों को पकड़ने पंजाब पुलिस पहुंची रगड़गंज

Gonda News : चोरी के आरोपियों को पकड़ने पंजाब पुलिस पहुंची रगड़गंज

संवाददाता

बेलसर, गोण्डा। पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर में चोरी के एक मामले में नामजद क्षेत्र के दो युवकों की तलाश में पंजाब पुलिस यहां पहुंची किंतु उनका पता नही चल सका।
जानकारी के अनुसार, तरबगंज थाना क्षेत्र के बेलसर निवासी राम विलास पुत्र परशुराम व रब्बन पुत्र मीका पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर जिले में नौकरी कर रहे थे। आरोप के अनुसार, वे दोनों एक संस्थान से चोरी करके फरार हो गए। स्थानीय थाने में अभियोग दर्ज होने के बाद पंजाब पुलिस शनिवार की सुबह थाना तरबगंज के चौकी रगड़गंज की पुलिस को लेकर आरोपियों के घर पहुंची, किंतु वे मौके पर नहीं मिले। अगल-बगल के लोगों ने बताया कि वे लोग काफी दिनों से घर नहीं आए हैं। पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर रामपाल ने बताया कि चोरी करके वहां से मुलजिम फरार हो चुके हैं। उनको तलाशने के लिए मुहिम तेज कर दी गई है। हम लोग उनके रिश्तेदारों के घर भी जाएंगे। उनको खोजने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।

यह भी पढ़ें : गांव सभा की बैठक में सार्वजनिक रूप से पढ़ी जाएगी मतदाता सूची

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular