जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। जिले के परसपुर थाने की पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान अभियुक्त बब्लू पुत्र रामफेर निवासी ग्राम चौधरी पुरवा मौजा राजापुर थाना परसपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 01 अदद मोटर साईकिल, 01 अदद नाजायज चाकू व निशानदेही से 01 अदद चोरी की अन्य मोटर साईकिल बरामद किया। यह जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक सुधार कुमार सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक अंकित सिंह ने टीम के साथ अभियुक्त की गिरफ्तार कर स्थानीय थाने पर शस्त्र अधिनियम व बरामदगी के सम्बंध में अभियोग दर्ज कराया। कोतवाल के अनुसार, पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह अपने साथी अभियुक्तों के साथ मिलकर जनपद गोण्डा व आसपास के जनपदो से मोटर साईकिल चुराता है तथा नए स्थानों पर बिक्री कर देते है। अभियुक्त को वास्ते रिमांड न्यायालय रवाना किया गया।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
