कल्बे वसी ‘मोहसिन’
गोण्डा। आरपीएफ निरीक्षक प्रवीण कुमार ने सोमवार को अपने सहयोगी उप निरीक्षक ललितेश कुमार सिंह व राणा प्रताप सिंह तथा आरक्षी अरशद अली, ब्रम्हानंद राय व ज्ञानेंद्र कुमार तथा सीआइबी के निरीक्षक प्रणय कुमार के सहयोग से रात्रि गश्त के दौरान पुराना मालगोदाम के पास लाइन किनारे झाड़ियों में छिपे 03 ब्यक्तियों पवन (19) व कृष्ण कुमार (22) पुत्रगण रामप्रीत निवासी किनकी पोस्ट सिसवरिया थाना मोतीगंज तथा मनऊ (35) पुत्र सत्य प्रकाश निवासी गोपाल जोत पोस्ट मलारी थाना देहात कोतवाली जिला गोण्डा को तीन बंडल सिगनल केविल (रेल संपत्ति) के साथ गिरफ्तार कर जेल रवाना किया। आरपीएफ निरीक्षक ने बताया कि इन ब्यक्तियों से रेलवे सम्पत्ति को यार्ड से चुराकर ले जाने व अपने पास रखने के बावत अधिकार पत्र की मांग की गई, तो मौके पर नहीं दिखा सके। बरामद रेल सम्पत्ति की अनुमानित कीमत 17500 रुपए आंकी गयी। मामले की विवेचना उप निरीक्षक राणा प्रताप सिंह द्वारा की जा रही है।
