Friday, April 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : चोरी की योजना बना रहे चार गिरफ्तार

Gonda News : चोरी की योजना बना रहे चार गिरफ्तार

अतुल तिवारी

उमरीबेगमगंज, गोंडा। स्थानीय थाने की पुलिस ने चोरी की योजना बनाते समय चार अभियुक्तों को मय चोरी करने के उपकरण व अवैध तमंचा, कारतूस व अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मुकेश पाण्डेय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बीती रात शिवागंज बाजार में चोरी की योजना बनाते समय 04 लोगों को आला नकब, दो अदद आरी लोहा काटने वाली मय ब्लेड पेंचकश, एक टार्च, एक अदद तमंचा 12 बोर, कारतूस 12 बोर, चाकू एक अदद के साथ मुन्ना पुत्र लाल बहादुर, शत्रोहन पुत्र सम्पत व राहुल पुत्र तेज बहादुर निवासी गण ग्राम ऐलीपरसौली तथा दीपक पुत्र संतोषी निवासी भिखारीपुर खुर्द थाना उमरी बेगमगंज को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर जेल रवाना किया गया।

यह भी पढें : अब लेखपालों के ऑफिस होंगे बंद, यहां होगा नया ठिकाना

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular