Thursday, February 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: चोरी की मोटर साइकिल के साथ 03 गिरफ्तार

Gonda News: चोरी की मोटर साइकिल के साथ 03 गिरफ्तार

02 अदद अवैध तमंचा व नाजायज चाकू बरामद

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। उमरी बेगमगंज थाने की पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान बिना नम्बर प्लेट की अपाचे मोटर साईकिल के साथ 03 अभियुक्तों मुकेश सिंह पुत्र बालमुकुंद सिंह, अखण्ड प्रताप सिंह पुत्र राम कुमार सिंह तथा सूरज लोनिया पुत्र करिया निवासी गण ग्राम सोनौली मोहम्मदपुर थाना उमरी बेगमगंज को गिरफ्तार कर लिया। जामा तलाशी के दौरान अखण्ड प्रताप सिंह व सूरज लोनिया के कब्जे से 01-01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 02 अदद कारतूस व मुकेश सिंह के कब्जे से 01 अदद नाजायज चाकू व 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने उक्त मोटर साईकिल के बारे में बताया कि यह मोटर साईकिल पिछले वर्ष माह दिसम्बर में हम लोगां ने जनपद अयोध्या के थाना कैण्ट क्षेत्र से चोरी की थी। अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर कार्रवाई की गई। गिरफ्तार कर्ता टीम में थानाध्यक्ष करुणाकर पाण्डेय मय टीम शामिल रहे।

यह भी पढ़ें :  अब निजी कंपनियां भी जारी कर पाएंगी ड्राइविंग लाइसेंस

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular