क्षेत्रीय भाजपा विधायक पर हमलावरों को संरक्षण देने का आरोप
एक जुलाई को हजारों समर्थकों के साथ मृतक के गांव पहुंचेंगे कैसरगंज सांसद
जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। जिले के छपिया थाना क्षेत्र के अन्तर्गत रविवार को दोपहर बाद चुनावी रंजिश को लेकर गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बताया जाता है। घटना के बाद से मौके पर आसपास के तीन थानों की पुलिस के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के भाई की तरफ से तीन लोगों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी गई है।
मृतक के भाई राहुल सिंह के अनुसार, थाना क्षेत्र के तांबेपुर ग्राम पंचायत में बाबा परशुराम दास की कुटिया पर रविवार को दोपहर बाद भण्डारा चल रहा था। यहां पर गांव के दर्जनों व्यक्ति उपस्थित रहे। इस बीच दोपहर बाद करीब दो बजे के आसपास ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान विक्रम पटेल उर्फ विक्की व बलजीत पटेल पुत्र राम तेज एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के साथ मोटर साइकिल से मौके पर पहुंचे और वर्तमान ग्राम प्रधान के पुत्र दुर्गेश सिंह उर्फ भोलू (23) पुत्र स्वर्गीय अनिल सिंह पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां दाग दी। मौके पर मौजूद लोगों ने हमलावरों को दौड़ाकर पकड़ने की कोशिश किया किन्तु वे फरार हो गए। भोलू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए भेजने हेतु शव को कब्जे में लेने के लिए काफी मशक्कत करना पड़ा। परिजन व समर्थक अभियुक्त की गिरफ्तारी होने तक शव न उठाने देने की मांग कर रहे थे। बाद में मौके पर पहुंचे एसपी संतोष कुमार मिश्र, एएसपी शिवराज, सीओ संजय तलवार आदि के समझाने के बाद लाश का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजन क्षेत्रीय विधायक पर सजातीय हमलावरों को संरक्षण देने का आरोप भी लगा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि मृतक क्षत्रिय समाज से है जबकि विपक्षीगण कुर्मी समाज से हैं और पूर्व से ही दोनों पक्षों में चुनावी रंजिश चली आ रही है। मौके पर पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारी गण मौजूद हैं। पुलिस द्वारा प्रकरण में विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना के बाद से प्रकरण में राजनीति भी शुरू हो गई है। परिजन जहां क्षेत्रीय भाजपा विधायक पर हमलावरों को संरक्षण देने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने ट्वीट करते हुए जिला पुलिस पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि ‘मैं छपिया ब्लाक के ग्राम तांबेपुर के प्रधान के सुपुत्र (प्रधान प्रतिनिधि) प्रेम कुमार सिंह उर्फ भोलू सिंह की हत्या की निंदा करता हूं। मैं गोंडा आते ही एक जुलाई को 11 बजे भोलू सिंह को श्रद्धांजलि देने और इंसाफ दिलाने हजारों समर्थकों के साथ उनके घर जाऊंगा। ये हत्या पुलिस की नाकामी का जीता जागता उदाहरण है। पुलिस विभाग की जय हो।’ इस सम्बंध में एसपी ने बताया कि छपिया थाने के ग्राम तांबेपुर में एक व्यक्ति को गोली लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। इस सूचना पर पूरी फोर्स के साथ मैं स्वयं यहां मौके पर पहुंचकर चेक किया गया है। कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। तहरीर प्राप्त करके आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जा रही है। अभी-अभी पता चला है कि पुलिस को दूसरी तहरीर मृतक की पत्नी की तरफ से दी गई है, जिसमें तीन व्यक्तियों को नामजद किया गया है।

यह भी पढें : बहराइच-गोंडा-अयोध्या राजमार्ग के चौड़ीकरण में विलम्ब से DM नाराज
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
