Sunday, February 8, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : चार सेक्टरों में बूथ सत्यापन का कार्यक्रम संपन्न

Gonda News : चार सेक्टरों में बूथ सत्यापन का कार्यक्रम संपन्न

संवाददाता

धानेपुर, गोण्डा। मुजेहना विकास खंड अंतर्गत न्याय पंचायत दुल्हापुर बनकट के बनकटी सूर्यबली सिंह, ढुड़ाव, बनकसिया शिवरतन सिंह व पेडारन सेक्टर की बूथ सत्यापन का कार्य आज रविवार को संपन्न हो गया। बताते चलें कि भाजपा मुजेहना मंडल द्वारा चलाए जा रहे बूथ सत्यापन का कार्य प्रारंभ मंडल अध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता में बूथ अध्यक्षों की उपस्थिति मे किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि भाजपा को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर बूथ सत्यापन कराया जा रहा है। पार्टी का नारा है मेरा बूथ सबसे मजबूत यह वाक्य तभी सार्थक होगा जब हम मुजेहना मंडल के सभी बूथों का सत्यापन कार्य संपन्न करा लेंगे। इस अवसर पर जिला कार्यसमिति सदस्य व्यास नारायण पांडे, प्रमोद कुमार पांडे, सेक्टर संयोजक राम लाल मौर्या, बूथ अध्यक्ष राम किशोर यादव, राम करण निषाद, राजेंद्र यादव, आकाश सिंह, उमेश चंद्र आदि कई लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular