Friday, April 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : चार लोगों के विरुद्ध जालसाजी व मारपीट का मुकदमा...

Gonda News : चार लोगों के विरुद्ध जालसाजी व मारपीट का मुकदमा दर्ज

संवाददाता

कर्नलगंज, गोण्डा। स्थानीय तहसील क्षेत्र के थाना कटरा बाजार अन्तर्गत एक गांव में जालसाजी कर भूमि हथियाने की फिराक में न्यायालय के आदेश पर चार लोगों के विरुद्ध जालसाजी एवं मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। सावित्री पत्नी शिवकुमार निवासी देवा पसिया थाना कटरा बाजार ने बताया कि उनकी माता के चचेरे ससुर प्यारेलाल ने अपनी जमीन राजकुंवरि पत्नी राधेश्याम के नाम पर वसीयत कर दी थी क्योंकि उनके कोई पुत्र नहीं था और लड़कियां उनकी देखरेख नही करती थीं। प्यारेलाल की मौत के बाद प्यारेलाल की पत्नी जीवछा ने वरासत के आधार पर राजकुंवरि के विरुद्ध मुकदमा दायर किया, जिसमें प्रार्थिनी की मां राजकुंवरि के वाद को सही मानते हुए एक सुलहनामा लिखा गया कि राजकुंवरि प्यारेलाल की बेटी राजेश्वरी को 14 बीघा व दामाद राधेश्याम को 6 बीघा जमीन बैनामा करेंगी। इसी सुलहनामा के आधार पर 22.7.1994 को तहसीलदार करनैलगंज ने वसीयतनामा को सही मानते हुए राजकुंवरि के नाम आदेश कर दिया। इसके पश्चात राजकुंवरि ने राजेश्वरी को 14 बीघा व राधेश्याम को 6 बीघा जमीन रजिस्टर्ड बैनामा कर दिया जिसमे प्यारेलाल की पत्नी जीवछा हासिया गवाह हैं। उन्होंने बताया कि राजेश्वरी के मौत के बाद उनके पुत्रों के मन मे लालच समा गया। संधि पत्र व सही तथ्यों को छुपाते हुए माधवराज, राजेन्द्र कुमार व पंकज ने अपने सहयोगी संतोष पुजारी की मदद से 31.12.2014 व 16.01.2015 को फर्जी तरीके से आदेश पारित करवा लिया। जिस पर राजकुंवरि ने न्यायालय तहसीलदार के समक्ष वाद दायर कर पूर्व पारित आदेश को बहाल करने की मांग की। इसकी सुनवाई करते हुए न्यायालय तहसीलदार ने संधि पत्र व अन्य तथ्यों के आधार पर 17.2.2016 को फैसला राजकुंवरि के हक में बहाल रखा। माधवराज आदि ने सही तथ्यों को छुपाते हुए उपरोक्त फैसले के विरुद्ध न्यायालय उपजिलाधिकारी कर्नलगंज के समक्ष वाद प्रस्तुत किया। इसी दौरान पहाड़ापुर गांव में चकबन्दी प्रक्रिया प्रभावी हो गई जिससे माधवराज आदि द्वारा की गई अपील अवैट हो गई। मामले को अपने हाथों से जाता देख उक्त आरोपियों ने राजस्व कर्मियों से मिलीभगत कर जालसाजी व कपटपूर्ण रूप से फर्जी तरीके से सरकारी अभिलेख में अपना नाम दर्ज करवा लिया। जबकि सरकारी अभिलेख में दर्ज आदेश की पत्रावली गायब है। इसका संज्ञान लेते हुए न्यायालय द्वारा थाना कटरा बाजार को आदेशित किया गया कि मुकदमा दर्ज किया जाए। इसी क्रम में थाना कटरा बाजार में चार लोगों के विरुद्ध जालसाजी कर भूमि हथियाने की फिराक के मामले में जालसाजी एवं मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना वरिष्ठ उप निरीक्षक एस के वर्मा द्वारा की जा रही है।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular