Sunday, February 8, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : चार नए कोरोना मरीज मिले

Gonda News : चार नए कोरोना मरीज मिले

संवाददाता

गोण्डा। जिला प्रशासन की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में जिले में चार नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है, जिसमें से एक मरीज सुभागपुर पंडरी कृपाल का, एक मरीज इटियाथोक ब्लॉक, एक मरीज सकरौरा कर्नलगंज का और एक मरीज नगर क्षेत्र खैरा का रहने वाला है। प्राप्त रिपोर्ट में दो लोगों की जांच जिला अस्पताल में ट्रुनेट मशीन से हुई थी, जबकि दो लोगों का सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया था। अब जिले में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 54 हो गई है। वहीं वार्ड नंबर एक सिविल लाइन तृतीय के सभी स्थानों पर सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है। सभी संक्रमित क्षेत्रों में दोपहर बाद सील और सैनिटाइजेशन की कार्रवाई की जाएगी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शासन ने निर्देश पर नमूनों की संख्या निरन्तर बढ़ाई जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular