Saturday, March 7, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : चाकू मारकर युवक की हत्या

Gonda News : चाकू मारकर युवक की हत्या

संवाददाता

गोंडा। जिले के कर्नलगंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत मंगलवार की रात एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। प्रकरण में दो लोगों को नामजद करते हुए चार अभियुक्तों के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया गया है। कर्नलगंज के पुलिस क्षेत्राधिकारी मुन्ना उपाध्याय ने बताया कि स्थानीय थाना क्षेत्र के बटौरा बख्तावरसिंह निवासी लवकुश सिंह (25) पुत्र विनोद सिंह गांव के पास ही एक चौराहे पर दुकान करता था। मंगलवार की रात वह अपनी दुकान बंद करके घर वापस लौट रहा था, उसी समय रास्ते में घेरकर चार लोगों ने उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर लोगों के पहुंचने से पूर्व हमलावर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि इस सम्बंध में दो लोगों को नामजद करते हुए चार अभियुक्तों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा करवाकर अन्त्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एसपी ने भी अभियुक्तों के यथाशीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें : युवक ने गोली मारकर किया खुदकुशी

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular