Thursday, February 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: चकबन्दी कार्यालय पर किसान की मौत, डीएम ने दिया जांच...

Gonda News: चकबन्दी कार्यालय पर किसान की मौत, डीएम ने दिया जांच का आदेश

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र के माधवगंज का संचित नामक एक किसान लाल फीताशाही का शिकार हो गया। चकबंदी विभाग के कर्मचारियों के मकड़ जाल में फंसकर मंगलवार को उसकी हिम्मत जवाब दे गई। बताते चलें कि क्षेत्र में विगत वर्षों से चकबन्दी प्रक्रिया प्रचलित है। बताया जाता है कि क्षेत्र का एक किसान पर्चा तेईस कटाने के लिए चकबन्दी कार्यालय का पिछले कई दिनों से चक्कर काट रहा था। इसी को लेकर मंगलवार को भी संचित अपनी फरियाद लेकर चकबन्दी ऑफिस गया हुआ था, जहां उसकी मृत्यु हो गयी। इसके बाद हंगामा खड़ा हो गया। मृत्यु होने की बात जंगल में आग की तरफ फैलते ही लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गयी। इसी बीच परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सभी का रो रोकर बुरा हाल था। धानेपुर पुलिस भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गयी, जहां मृतक संचित की पत्नी के तरफ से दी गयी तहरीर में आरोप लगाया गया है कि वह अपनी जमीन को लेकर काफी परेशान थे। बार-बार चकबन्दी ऑफिस का चक्कर काट कर थक गए थे। उसी सिलसिले में वह आज भी दफ्तर आये हुए थे। पर्चा तेईस अथवा जमीन की हेराफेरी में सुधार के लिए धन उगाही किये जाने का आरोप लगाते हुए पत्नी ने तहरीर दी है। इस मामले में डीएम मार्कण्डेय शाही ने जांच के आदेश दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि मौत के कारणों की जानकारी पोस्टमार्टम के बाद हो सकेगी। किसानों का आरोप है कि चकबन्दी में भारी गड़बड़ी की गई है।

डीएम ने एसडीएम व सीओ को सौंपी जांच

इस बीच जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से संज्ञान में आए थाना कोतवाली क्षेत्र मनकापुर अंतर्गत एक व्यक्ति काली प्रसाद उर्फ भगेलू द्वारा बीमारी एवं आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या किए जाने के प्रकरण का संज्ञान लेते हुए प्रकरण की जांच हेतु उप जिलाधिकारी मनकापुर व पुलिस क्षेत्राधिकारी मनकापुर की टीम गठित करते हुए आदेशित किया है कि मामले की गहनता से जांच कर संयुक्त जांच रिपोर्ट आज शाम तक उपलब्ध कराएं। वहीं सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त होने पर ग्राम जमुनहवा थाना मोतीगंज निवासी कुलदीप मिश्रा द्वारा कथित रूप से पुलिस उत्पीड़न से क्षुब्ध होकर जहर खाकर आत्महत्या करने के प्रयास के प्रकरण में एसडीएम सदर और सीओ मनकापुर की टीम गठित करते हुए संयुक्त जांच रिपोर्ट मांगी है। यह जानकारी सूचना विभाग द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में दी गई है।

यह भी पढ़ें :  घर से भागी युवती का पुलिस ने कराया अन्तरजातीय विवाह!

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular