Monday, March 23, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: चकबंदी लेखपाल संघ का चुनाव सम्पन्न

Gonda News: चकबंदी लेखपाल संघ का चुनाव सम्पन्न

राम नरेश का अध्यक्ष व अमरेंद्र पांडेय का मंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचन

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। चकबंदी लेखपाल संघ शाखा गोण्डा व बलरामपुर का एक दिवसीय अधिवेशन बुधवार को दुबरा महंत कोठी में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में ही संगठन का चुनाव कराया गया जिसमें राम नरेश वर्मा अध्यक्ष व अमरेंद्र पांडेय निर्विरोध मंत्री निर्वाचित हुए। लेखपाल संघ के अधिवेशन को संबोधित करते हुए चकबंदी लेखपाल संघ के प्रान्तीय महामंत्री सहज राम कन्नौजिया ने मांग पत्र पर विस्तृत चर्चा करने के साथ ही निर्वाचन निर्वरोध होने पर नई कार्य समिति को बधाई दी। चकबन्दी कर्ता संघ के प्रांतीय महामंत्री राजेश सिंह ने कहा कि प्रांतीय नेतृत्व गोण्डा संगठन के साथ पहले भी रहा है, आज भी है और हमेशा रहेगा। चकबन्दी अधिकारी पवन कुमार पांडेय व अजय कुमार सिंह ने मांग पत्रां के निस्तारण कराने के साथ ही साथ नई कार्य समिति को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन करते हुए विजय बहादुर तिवारी ने संगठन की एकता पर बल दिया। सतेंद्र वर्मा ने निर्विरोध निर्वाचन का प्रस्ताव रखा। चकबंदी अधिकारी संघ के प्रांतीय संप्रेक्षक श्रीकान्त गौड़ ने नव निर्वाचित पदाधिकाकरयों राम नरेश वर्मा अध्यक्ष, गोरखनाथ पांडेय उपाध्यक्ष, अमरेंद्र पाण्डेय मंत्री, महेश कुमार कोषाध्यक्ष व अरुण कुमार अवस्थी सम्प्रेक्षक को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उत्तम कुमार तिवारी, जितेंद वर्मा, राज किशोर वर्मा, दीना नाथ वर्मा, दिनेश चौहान, सुदामा सिंह, सर्वेश कुमार शुक्ला, श्रवण कुमार मिश्र, सुरेश सिंह, सुभाष प्रसाद, सन्तदीन, विश्व विजय सिंह, मीरा यादव, मीना यादव, प्रभाकर, पंकज श्रीवास्तव, विनोद शुक्ला, राजेन्द्र वर्मा, अशोक जायसवाल, अशोक कुमार, पीके बाबू, धर्मेंद्र, ओंकार शुक्ला, लाल जी, अरुण त्रिवेदी आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : 50 साल के शख्स ने 24 वर्ष की युवती को बताया अपनी पत्नी!

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular