शुभम द्विवेदी
कर्नलगंज, गोण्डा। स्थानीय तहसील अन्तर्गत कटरा बाजार से गोण्डा जाने वाली सड़क पर चंदवतपुर में टेढ़ी नदी पर बने पुल के ऊपर बाढ़ का पानी आ जाने से पुल क्षतिग्रस्त हो जाने की खबर है। स्थानीय प्रशासन ने आवागमन बंद करके मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि करीब दो दशक पूर्व इस पुल का निर्माण कराया गया था किन्तु नदी के पानी के उच्चतम सीमा से इसकी ऊंचाई काफी कम रखी गई थी। परिणाम स्वरूप नदी में पानी बढ़ने से पुल के ऊपर से पानी बहने लगता है। अक्सर यह स्थिति पैदा होने से पुल रविवार को क्षतिग्रस्त हो गया बताया जाता है। पुल पर पानी भर जाने कारण छोटे बड़े वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। मौके पर बल्ली लगाकर पुल पर आवागमन बंद कर दिया गया है तथा सुरक्षा कारणों से पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें : कोतवाली देहात का होगा सुन्दरीकरण, लेखपाल को निलम्बन की चेतावनी
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
