Friday, April 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : घटतौली व गुणवत्ता की जांच के लिए पेट्रोल पंपों...

Gonda News : घटतौली व गुणवत्ता की जांच के लिए पेट्रोल पंपों पर छापेमारी

संवाददाता

गोंडा। डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार के निर्देश पर पेट्रोल पंपों पर घटतौली व गुणवत्ता की जांच के लिए लगातार औचक निरीक्षण किया जा रहा है। मनकापुर के एसडीएम कीर्ति प्रकाश भारती की मौजूदगी में विभागीय टीम ने तहसील क्षेत्र के कई पेट्रोल पम्पों की जांच की। यह जानकारी देते हुए जिला पूर्ति अधिकारी सुरेन्द्र यादव ने बताया कि एसडीएम की अगुवाई में गांधी सर्विस स्टेशन भिखारीपुर, तेजपुर, घारीघाट आदि में पेट्रोल पंपों की जांच की गई। जांच के दौरान डीजल व पेट्रोल में अप मिश्रण नहीं पाया गया। टीम ने डिस्पेंसिंग यूनिट, नाजिलों की संख्या, डीजल, पेट्रोल की डिलेवरी को चेक किया गया, जो मानक के अनुसार पाया गया। जांच टीम में निरीक्षक विधिक माप विज्ञान अरविंद कुमार, पूर्ति निरीक्षक शिव प्रकाश, पेट्रोलियम कम्पनी के सेल्स अफसर शंभू जोहा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढें : शान्ति व्यवस्था के मद्देनज़र भ्रमणशील रहे DM, SP

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular