Friday, February 13, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: गड़बड़ी मिलने पर कोटेदार के साथ ही नपेंगे पर्यवेक्षणीय अधिकारी

Gonda News: गड़बड़ी मिलने पर कोटेदार के साथ ही नपेंगे पर्यवेक्षणीय अधिकारी

खाद्यान्न वितरण को लेकर डीएम मार्कण्डेय शाही ने जारी किए सख्त आदेश

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत द्वितीय वितरण चक्र में 30 सितम्बर तक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को आवंटित नियमित खाद्यान्न के वितरण हेतु सख्त निर्देश निर्गत किए हैं। उन्होंने आवश्यक वस्तुओं का वितरण निर्बाध रूप से सुनिश्चित कराने एवं कालाबाजारी रोकने हेतु समस्त उचित दर विक्रेताओं की दुकानों पर नोडल अधिकारियों की तैनाती भी कर दी है। जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया है कि 30 सितम्बर तक सम्पन्न होने वाले वितरण के दौरान अन्त्योदय कार्ड धारकों को 35 किग्रा खाद्यान्न (20 किलोग्राम गेहूँ व 15 किलोग्राम चावल) तथा पात्र गृहस्थी राशन कार्डो से सम्बद्ध यूनिटों पर प्रति यूनिट 05 किलोग्राम खाद्यान्न (तीन किलोग्राम गेहूँ व दो किलोग्राम चावल) का वितरण लाभार्थियों में सुनिश्चित कराया जाय तथा गेंहॅू का वितरण मूल्य दो रुपए प्रति किलोग्राम तथा चावल का वितरण मूल्य तीन रुपए प्रति किलोग्राम होगा।

यह भी पढ़ें : चार्ज न देने वाला GPA होगा निलम्बित, DM ने दिया FIR के आदेश

उन्होंने बताया कि राशन कार्डधारकों को पोर्टेबिलिटी के अन्तर्गत खाद्यान्न प्राप्त करने की सुविधा अनुमन्य रहेगी। वितरण के द्वितीय चक्र के दौरान अंत्योदय श्रेणी के लाभार्थियों को माह जुलाई 2021 से सितम्बर 2021 हेतु प्रतिमाह एक किलोग्राम प्रति कार्डधारक की दर से कुल तीन किलोग्राम प्रति कार्डधारक चीनी का वितरण सुनिश्चित किया जायेगा। अंत्योदय कार्डधारकों को चीनी का वितरण मूल्य अट्ठारह रुपए प्रति किलोग्राम की दर से सुनिश्चित किया जायेगा। योजनान्तर्गत वितरण की अन्तिम तिथि 30 सितम्बर होगी, जिस दिन आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं हेतु मोबाइल ओ0टी0पी0 वेरिफिकेशन के माध्यम से वितरण सम्पन्न किया जा सकेगा। उन्होंने निर्देशित किया है कि कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थितियों के दृष्टिगत, आवश्यक वस्तुओं का निर्बाध रूप से वितरण सुनिश्चित कराने हेतु उचित दर विक्रेताओं द्वारा द्वितीय वितरण चक्र के दौरान भी खाद्यान्न का वितरण कार्य प्रातः काल 06.00 बजे से रात्रि 09.00 बजे तक सुनिश्चित किया जायेगा। उन्होंने वितरण के सम्बन्ध में निर्देशित किया है कि यदि कहीं भी कोटेदार द्वारा निर्धारित यूनिट से कम राशन दिए जाने की शिकायत प्रमाणित होती है तो सम्बन्धित कोटेदार के साथ-साथ पर्यवेक्षणीय अधिकारी के विरूद्ध भी कार्यवाही सुनिश्चित होगी।

यह भी पढ़ें : देवीपाटन मण्डल में इसलिए हो सकती है बिजली की आपात कटौती

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular