Friday, March 27, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : ग्राहक सेवा केंद्र के संचालकों से रहिए सावधान, ठग...

Gonda News : ग्राहक सेवा केंद्र के संचालकों से रहिए सावधान, ठग लिए 70 हजार

संवाददाता

गोंडा। जिले के खोंड़ारे थाना क्षेत्र के एक ग्राहक सेवा केंद्र संचालक द्वारा बैंक पासबुक पर फर्जी अंकना करके कई लोगों का हजारों रुपए गबन करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। थाना क्षेत्र के कूक नगर ग्रंट निवासी सहज राम, राम किशोर, लवकुश मौर्य, मिथिलेश कुमार, मिन्नतुनिशां, आजमेरुन्निशां व कमलेश कुमारी ने मुकदमा लिखाया है कि गांव के जगदीश नगर चौराहे पर स्थित इंडियन बैंक (इलाहाबाद बैंक) की शाखा दौलतपुर से संचालित ग्राहक सेवा केंद्र संचालक द्वारा पैसों के लेनदेन के दौरान फर्जी अंगूठा लगवाकर बैंक पासबुक में हाथ से फर्जी लिखकर 70 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। लोगों का आरोप है कि ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक संजय चौहान व उसके भाई रवींद्र चौहान द्वारा पैसों के लेनदेन के दौरान कई बार अंगूठा लगवाया जाता था और हाथ से लिखकर पासबुक तथा अपने रजिस्टर पर भी अंकना कर लिया जाता था। पीड़ितों के मुताबिक, कुछ दिन बाद उन्हें शंका होने पर इंडियन बैंक की शाखा दौलतपुर में पैसा जमा होने के संबंध में जानकारी किया गया तो खातों में पैसा नहीं जमा हुआ था। आधा दर्जन से अधिक पीड़ितों ने 70 हजार से अधिक रुपए गबन करने का आरोप ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक भाइयों पर लगा लगाया है। इस संबंध में पूछने पर संचालक भाइयों ने लोगों को जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण में अभियोग दर्ज कर विवेचना की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : पटियाला दंगा : कर्फ्यू के बीच इन बड़े अधिकारियों पर गिरी गाज

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular