Friday, April 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : ग्राहकों का पैसा लेकर सेवा केंद्र संचालक फरार

Gonda News : ग्राहकों का पैसा लेकर सेवा केंद्र संचालक फरार

संवाददाता

गोंडा। बैंक ऑफ इंडिया के कटरा बाजार स्थित ग्राहक सेवा केंद्र पर चार दिनों से ताला लटकने से ग्राहक परेशान हैं। बैंक प्रबंधन की ओर से पुलिस में तहरीर दी गई थी लेकिन उसका अब तक पता नहीं चल सका है। केंद्र के कई खाताधारकों ने शहर स्थित मुख्य शाखा प्रबंधक से इसकी शिकायत भी की है। कटरा बाजार स्थित बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र की खाताधारक सलमा रोते बिलखते बैंक पहुंची। उसने बताया कि उनके खाते से एक बार 40 हजार और दूसरी बार 7 हजार गायब हो गए हैं। 21 मई को उसकी बेटी की बारात आनी है। अब कैसे होगी शादी। उसने नवागत बैंक मैनेजर अशोक सिंह को प्रार्थनापत्र देकर जल्द न्याय की गुहार लगाई है। इसी तरह अपनी शिकायत लेकर बैंक पहुंचे बुजुर्ग और पूर्व बीडीसी पीरू बार बार बदहवास हो जा रहे थे। बताया कि उनके खाते से 2 लाख 97 हजार गायब हैं। उनके बेहोश होनेपर लोगों ने जैसे तैसे उन्हें घर भिजवाया। इसी तरह खाताधारक विमला ने 40 हजार, सन्नो ने पांच हजार गायब होने की बात बताई। मैनेजर अशोक सिंह ने बताया कि उनके पास लोग दिनभर शिकायतें लेकर आते रहे।

यह भी पढें : पुल की रेलिंग से टकराई मैजिक, पांच की मौत; आठ घायल

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular