Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : ग्राम प्रधान समेत छह लोगों के विरुद्ध FIR

Gonda News : ग्राम प्रधान समेत छह लोगों के विरुद्ध FIR

संवाददाता

कर्नलगंज, गोण्डा। ग्राम पंचायत के जिस व्यक्ति को ग्रामीणों ने गांव के समग्र विकास, न्याय सहित अन्य अनेकों उम्मीदों के साथ जिताकर उन्हें बड़ी जिम्मेदारियां सौपी थीं, वही ग्राम प्रधान गांव में एकरूपता की जगह पक्षपात के आरोपी बन गये और मामला पुलिस तक पहुंच गया। क्षेत्र के एक गांव के प्रधान राजू यादव सहित उनके आधा दर्जन सहयोगियों के विरुद्ध पुलिस में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रकरण कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत नरायनपुर मांझा से जुड़ा है। कर्नलगंज कस्बे के मोहल्ला गाड़ी बाजार निवासी गुरदीप कौर की तहरीर पर ग्राम प्रधान राजू पुत्र भुल्लर, परशुराम, गुड़िया, बधई, राजेश एवं पिन्टू के विरुद्ध पुलिस ने जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी है। मामले में पीड़िता गुरदीप कौर का आरोप है कि ग्राम प्रधान राजू यादव व उनके आधा दर्जन सहयोगियों द्वारा उसके भूमि गाटा संख्या 1347 पर जबरिया छप्पर रख लिया गया और मना करने पर गाली-गलौज करते हुए उसे मारने के लिये दौड़ा लिया गया तथा जान से मार डालने की धमकी दी गयी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विधिक कार्यवाही में जुट गई है। उक्त संबंध में कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि वादी की शिकायत पर ग्राम प्रधान समेत अन्य आरोपियों पर मुकदमा दर्ज लिया गया है तथा छप्पर हटवाने के लिये उपजिला मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है।

यह भी पढें : ट्रैक्टर-ट्राली से टकराए बाइक सवार, तीन की मौत, एक गंभीर

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular