प्रदीप पांडेय
गोण्डा। इटियाथोक विकास खण्ड के ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष पद पर ज्योति चंद्र तिवारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। लोगो ने उनको फूल माला पहनाकर शुभकामनाएं भी दी। मंगलवार को ब्लाक मुख्यालय सभागार में एक बैठक का आयोजन ग्राम प्रधानों ने चुनाव की प्रक्रिया पूरी की। बैठक में ब्लाक क्षेत्र के बिरमापुर गांव के प्रधान ज्योति चंद्र तिवारी उर्फ गुड्डू को निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। इसी प्रकार कार्यकारिणी में अन्य सभी पदों पर भी चयन की प्रक्रिया निर्विरोध संपन्न हुई। इस क्रम में हरैया झूमन गांव के प्रधान प्रतिनिधि जावेद खांन को महामंत्री, मोहनापुर असिधा गांव के प्रधान मो. फारुख को उपाध्यक्ष, परसिया गूदर गांव के शिव नारायण को महामंत्री का पद सौपा गया। इसी प्रकार अन्य कई लोगो को भी अन्य जिम्मेदारियां दी गई। आपको बता दें कि ब्लाक में कुल 85 ग्राम प्रधान हैं, जबकि आयोजन में कुछ प्रधानों को छोड़कर अधिकांश मौजूद रहे।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
यह भी पढ़ें : अब यहां से भी बीएससी एजी में कर सकते हैं स्नातक
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
