Wednesday, April 1, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: ग्राम किसान चौपाल का आयोजन

Gonda News: ग्राम किसान चौपाल का आयोजन

संवाददाता

गोण्डा। भाजपा किसान मोर्चा गोण्डा के द्वारा ग्राम किसान चौपाल का आयोजन गौरा विधानसभा के अंतर्गत छपिया और मसकनवा मंडल में किया गया। चौपाल की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विद्या भूषण द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गौरा विधायक प्रभात वर्मा उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने किसानों को भाजपा सरकार द्वारा पहली बैठक में ही किसानों की कर्जमाफी और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का लाभ दिए जाने के बारे में जानकारी दी। भाजपा किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी शिवांशु मिश्र ने बताया कि भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विद्या भूषण द्विवेदी ने किसानों को केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। चौपाल में मुख्य वक्ता के रूप में शिवांशु मिश्र जिला मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा ने किसानों को उनकी फसलों का मूल्य उनके खाते में दिए जाने और बिचौलियों से मुक्ति दिलाने जैसी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया। चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष छपिया राजेंद्र कुमार शुक्ल एवं मंडल अध्यक्ष मसकनवा भगवान दीन मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित राम लौट यादव मंडल प्रभारी छपिया, भूपेश सिंह, रवि मिश्र, मुरलीधर मिश्र, राम प्रकाश भट्ट, बीडी पाठक, अभिमन्यु वर्मा, करुणा शंकर मिश्रा, श्रवण वर्मा, अनिल गुप्ता, अखिलेश पाठक, कमलेश पांडे, वासुदेव मौर्या, प्रिंस गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : कहानी सुनाओ प्रतियोगिता के विजेता रहे सुनील व मनोज

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular