Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : ग्रामीणों ने ब्लॉक कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Gonda News : ग्रामीणों ने ब्लॉक कार्यालय पर किया प्रदर्शन

जल निकासी की समस्या से परेशान हैं ग्रामीण

संवाददाता

धानेपुर, गोण्डा। मुजेहना ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत मुजेहना के मजरा गोरथनिया के दर्जनों ग्रामीणों ने इस समय हो रही जबरदस्त बरसात के चलते अपने घरों में पानी भर जाने से परेशान हो जाने के चलते पहले गांव पर प्रदर्शन किया उसके पश्चात ब्लॉक कार्यालय मुजेहना पहुंचकर धरना प्रदर्शन करते हुए खंड विकास अधिकारी मुजेहना को पांच सूत्रीय ज्ञापन दियाद्य दिए गए ज्ञापन में हरिचंद, विनोद कुमार, कुनमुन, नारायन, रेशमा, केतकी, अनीता आदि दर्जनों ग्रामीणों ने संयुक्त हस्ताक्षर युक्त शिकायती पत्र देकर बताया कि हमारे गांव से जल निकासी का रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया है जिस कारण से उनके घरों में बरसात का पानी भर जा रहा है इसकी शिकायत हम लोगों ने कई बार ग्राम प्रधान मुजेहना अजय सिंह व संबंधित विभाग के अधिकारियों से की लेकिन आज तक कोई समस्या का समाधान नहीं हुआ, जिससे विवश होकर हम लोग आज गुरुवार को विकास खंड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं यदि हमारी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो हम पुनः एक सप्ताह के अंदर आपके कार्यालय पर पुनः धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular