Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: गौ आश्रय स्थलों की गहन जांच हेतु DM ने बनाई...

Gonda News: गौ आश्रय स्थलों की गहन जांच हेतु DM ने बनाई कमेटी

एक सप्ताह के अंदर जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिलाधिकारी मार्कण्डय शाही ने जनपद में संचालित एवं निर्माणाधीन समस्त गौ-आश्रय स्थलों की जांच हेतु उप जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में 07 सदस्यीय कमेटी का गठन कर जांच रिपोर्ट एक सप्ताह में देने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने बताया कि जनपद में संचालित एवं निर्माणाधीन समस्त गौ-आश्रय स्थलों की जांच हेतु तहसीलवार एसडीएम की अध्यक्षता में 07 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है जिसमें मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सदस्य, सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी सदस्य, सम्बन्धित पशु चिकित्साधिकारी सदस्य, सहायक विकास अधिकारी पंचायत सदस्य, सहायक कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा सदस्य तथा क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक, लेखपाल एवं पंचायत सचिव सदस्य होंगे। जिलाधिकारी ने समिति को निर्देशित किया है कि सभी गौ आश्रय स्थलों अस्थाई और स्थाई, निर्माणाधीन का गहनता पूर्वक निरीक्षण संपादित कराकर प्रत्येक केंद्र के बारे में विस्तृत निरीक्षण आख्या एक सप्ताह में उपलब्ध कराएंगे। जिन आश्रय स्थलों पर पशुओं के रहने, उनके चारा पानी, वैक्सीनेशन आदि के संबंध में समस्या पाई जाती है तो उनका तत्काल समाधान भी कराया जाएगा इस कार्य में किसी भी दशा में शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी।

यह भी पढ़ें : अयोध्या का जिला पंचायत सदस्य नकली नोट के मामले में गिरफ्तार

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular