Friday, February 13, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: गैर इरादतन हत्या के 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Gonda News: गैर इरादतन हत्या के 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिले के इटियाथोक थाने की पुलिस ने गैर इरादतन हत्या में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दूबे ने बताया कि कुछ माह पूर्व क्षेत्र के भवनिया पुर उपाध्याय गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक पक्ष के तीन लोगों को चोटें आई थीं। इस सम्बंध में वादी दलजीत मिश्रा की तरफ से स्थानीय थाने में मुकदमा अपराध संख्या 222/21 अन्तर्गत धारा 304, 324, 323, 504 भादवि के तहत अभियोग दर्ज कराया गया था। उपचार के दौरान गम्भीर रूप से चोटिल वादी के पिता की मृत्यु हो गयी थी। डीआइजी के निर्देश पर विवेचक शादाब आलम ने मुकदमे में गैर इरादतन हत्या की धारा में वृद्धि करते हुए 02 वांछित अभियुक्तों राकेश कुमार पुत्र छेदी व शिवम पुत्र राकेश कुमार निवासी भवनियापुर उपाध्याय थाना इटियाथोक को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें : नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular