Thursday, March 26, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: गैर इरादतन हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

Gonda News: गैर इरादतन हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत कर्नलगंज थाने की पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान गैर इरादतन हत्या करने के 02 वांछित अभियुक्तों किशन सिंह पुत्र उमेश प्रताप सिंह तथा अभिषेक सिंह पुत्र तेज बहादुर सिंह निवासी गण ग्राम बटौरा बख्तावर को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों ने शुक्रवार को जमीनी विवाद के चलते बलवा करते हुए संदीप सिंह व उसके परिजनों को लाठी-डण्डों से मारा-पीटा था, जिससे वादी की मां को गम्भीर चोटें आयी थीं और इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी थी। प्रकरण में भादवि की धारा धारा 147,323, 504, 506, 308, 304 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। उप निरीक्षक महिमा नाथ उपाध्याय ने पुलिस टीम के सहयोग से आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया।

यह भी पढ़ें :  मादक पदार्थ तस्कर को ढ़ाई वर्ष की सजा व जुर्माना

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular