Saturday, February 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : गैर इरादतन हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Gonda News : गैर इरादतन हत्या का आरोपी गिरफ्तार

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिले के इटियाथोक थाने की पुलिस ने गैर इरादतन हत्या करने के एक आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मी कांत गौतम ने बताया कि बीते छह सितम्बर को आपसी विवाद के चलते बृजेश पाण्डेय ने अपने पिता मोहर मणि को मारा-पीटा था। परिणाम स्वरूप मोहर मणि की इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी थी। इस सम्बन्ध में मृतक के दूसरे पुत्र अजय कुमार पाण्डेय ने स्थानीय थाने पर गैर इरादतन हत्या का अभियोग पंजीकृत कराया था। विवेचना के क्रम में बुधवार को बृजेश पाण्डेय निवासी पण्डित पुरवा मौजा रामपुर ब्रह्मचारी को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular