जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत परसपुर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, बीते शुक्रवार को स्थानीय थाने पर शिवकुमार मिश्रा द्वारा अपने ही गांव के रहने वाले 05 लोगों के विरुद्ध एक राय होकर मारने-पीटने व उसकी मोटर साइकिल तोड़ देने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। शिवकुमार मिश्रा की उपचार के दौरान शनिवार को जिला अस्पताल में मृत्यु हो गयी थी। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आयी चोटो व प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर गैरइरादतन हत्या की धारा की बढ़ोत्तरी की गयी थी। पुलिस ने घटना से सम्बन्धित 03 अभियुक्तों दीनानाथ पाठक पुत्र बाल गोविन्द पाठक, सत्य नारायण पुत्र सत्यदत्त सिंह व प्रदीप सिंह पुत्र दानपाल सिंह निवासीगण बिशुनपुर कला को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। गिरफ्तार कर्ता टीम में प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक नीरज कुमार सिंह, दीवान चन्द्र रावत आरक्षी गण सभाजीत सिंह, अभिषेक यादव, निशान्त सिंह, ऋतुराज सक्सेना, अखिलेश यादव व विनीता यादव शामिल रहे।
यह भी पढ़ें : जब युवक को करनी पड़ी लाश से शादी!
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
