संवाददाता
गोंडा। जिले के इटियाथोक थाने की पुलिस ने शनिवार को 25 हजार रुपए के इनामिया गैंगेस्टर एक्ट के दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक विश्वास कुमार चतुर्वेदी की अगुवाई में गठित टीम ने आज यासीन उर्फ हसीब पुत्र करीम बक्श तथा जुम्मन पुत्र हुसैन बक्श निवासी गण ग्राम धर्मेई थाना इटियाथोक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध तमंचे व कारतूस बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि अभियुक्त गण स्थानीय थाने पर पंजीकृत गैंगेस्टर एक्ट के अभियोग में वांछित थे। उनकी गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया था। उन्होंने बताया कि दोनों अभियुक्तों के खिलाफ गोबध निवारण अधिनियम समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
यह भी पढें : शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर प्रेमी ने पेट्रोल डालकर खुद को जलाया
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
