विकास सोनी
गोण्डा। अम्बेडकर चौराहा के निकट स्थित गायत्री शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर गायत्री परिवार के लोगों द्वारा विगत पंच दिवसीय सत्य नारायण व्रत कथा का पूर्णाहुति कर परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य व वंदनीय माता जी के सूक्ष्म संरक्षण में ध्यान, जप, यज्ञ व भोजन प्रसाद ग्रहण कर अपना अनुदान भी समर्पित किया। गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक राम तेज मिश्रा ने सभी परिजनों को गुरुदेव के द्वारा विभिन्न विषयों पर आधारित पत्रिकाओं का वितरण करते हुए नियमित उनसे स्वाध्याय करने का निवेदन किया। यज्ञ पूर्णाहुति समारोह में आए हुए सभी परिजनों का युवा प्रकोष्ठ के संरक्षक भूपेंद्र प्रकाश आर्य ने धन्यवाद ज्ञापित किया। परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के द्वारा संचालित विचार क्रांति अभियान को सफल बनाने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह याद दिलाया कि गुरुदेव ने हमेशा विचार परिवर्तन के माध्यम से सतयुग की वापसी का की अवधारणा प्रस्तुत करते हुए विश्व की व्यवस्था को बदलने का संकल्प लिया है। कुछ संकल्प में हम सभी को अपना सहयोग प्रदान करना है, यही गायत्री परिजनों के जीवन का लक्ष्य है।
यह भी पढ़ें : नवनियुक्त 109 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
