Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: गुरु नानक देव जी का ज्योति पर्व मनाया गया

Gonda News: गुरु नानक देव जी का ज्योति पर्व मनाया गया

संवाददाता

गोण्डा। नगर के प्राचीनतम गुरुद्वारा बड़गांव साहिब में सिखों के प्रथम गुरु धन धन श्री गुरुनानक देव जी महाराज जी का ज्योति ज्योत गुरु पर्व बड़ी श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। गुरुद्वारा साहिब में प्रातः काल से ही गुरूनानक नाम लेवा साध संगत का आना प्रारंभ हो गया जो कि कार्य क्रम समापन तक जारी रहा। गुरुद्वारा साहिब के प्रमुख ग्रंथी ज्ञानी गोपाल सिंह जी ने गुरुवाणी का गायन किया। प्रधान सरदार राजेंद्र सिंह भाटिया ने गुरुनानक जी से जुड़े ईमानदारी, मानव सेवा, परोपकार और समाज सुधार से जुड़े ज्ञानवर्धक प्रसंग सुनाए। महामंत्री सरदार चरनजीत सिंह खालसा ने सभी से गुरुनानक जी के बताये रास्ते पर चलने की अपील की। संरक्षक श्यामपाल सिंह ने आयी संगत का स्वागत किया। समूह साध संगत ने मिलकर समाज और देश में सुख शान्ति और आपसी भाईचारे की अरदास की और गुरु महाराज जी का लंगर भी छका। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरदार इंदरजीत सिंह खालसा, राजेंद्र सिंह उर्फ लक्की, ओम प्रकाश छाबड़ा, अजीत बेदी, दीनानाथ बेदी, अजय बेदी, श्रवण छाबड़ा, लब्बू सरदार, दरविंदर सिंह उर्फ मिंटू, श्रीकांत शामिल रहे। सुखमनी सेवा सोसायटी का विशेष सहयोग रहा।

यह भी पढ़ें : अब बच्चों के अभिभावकों के खाते में जाएगी यूनिफार्म, स्वेटर आदि की धनराशि

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular