Wednesday, April 1, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : गुरुवार को मिले 32 नए कोरोना संक्रमित

Gonda News : गुरुवार को मिले 32 नए कोरोना संक्रमित

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 32 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 3612 पहुंच गई है। सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में 32 नए मरीज मिले हैं। ये मरीज शहर के सिविल लाइन, बेलवां शुक्ल, इमिलिया मिश्र, प्योली परसपुर, बभनजोत, बालपुर, मीनापुर, कपूरपुर, भदैंया, बेलसर पंडरीशंकर में पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3612 हो गई है। जिसमें से 3114 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 40 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हुई है। जबकि 458 का इलाज चल रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular